शिवपुरी। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ इन दिनों जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों...
शिवपुरी। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ इन दिनों जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों का आकस्मिक भ्रमण कर रहे हैं। इस दौरान वे क्षेत्र में पैदल घूमकर आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं जानकर समाधान भी कर रहे हैं।
इसी क्रम में दिनांक 30.05.2025 को पुलिस अधीक्षक ने थाना सुरवाया का निरीक्षण किया। इस अवसर पर बेहतर कार्य करने वाले आरक्षक 1064 राजेंद्र कुशवाह एवं सहायक उप निरीक्षक विवेक भट्ट को पुरस्कृत किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मचारियों को जनता से सोहार्दपूर्ण व्यवहार रखने तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये गये। साथ ही, कर्मचारियों की स्वयं की समस्याओं को भी सुनकर उनके समाधान की पहल की गई।
इसके पश्चात श्री राठौड़ ने थाना नरवर का आकस्मिक निरीक्षण कर वहाँ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद उन्होंने पूरे दल-बल के साथ कस्बे में पैदल भ्रमण किया और व्यापारियों व हाथ ठेले वालों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।
इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक ने नवनिर्मित पार्क का दौरा किया, जहाँ उन्होंने उपस्थित युवाओं से कैरियर संबंधित चर्चा कर उन्हें महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया। विशेष रूप से, मध्य प्रदेश सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे एक युवा को उपयोगी सुझाव भी दिए गए। पार्क भ्रमण के दौरान उन्होंने पार्क की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये। पैदल भ्रमण के माध्यम से पुलिस अधीकारी आमजन के बीच विश्वास का वातावरण तैयार कर रहे हैं तथा जमीनी हकीकत से भी अवगत हो रहे हैं। इस भ्रमण में थाना प्रभारी नरवर विनय यादव, स्टेनो आशीष पटेरिया एवं रक्षित निरीक्षक अनिल कवरेती भी उपस्थित रहे।
COMMENTS