जिद्दी रिपोर्टर अपडेट.... पिछोर में संविधान दिवस मनाया गया प्रदेश शासन के निर्देशानुसार पिछोर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्...
जिद्दी रिपोर्टर अपडेट....
पिछोर में संविधान दिवस मनाया गया
प्रदेश शासन के निर्देशानुसार पिछोर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संविधान दिवस का आयोजन किया गया इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में अभिभाषक राकेश शास्त्री एवं विनोद सोनी उपस्थित थे छात्राओं को संबोधित करते हुए अभिभाषक श्री शास्त्री ने कहा भारतीय संविधान निर्मित करने हेतु संविधान सभा का गठन जुलाई 1946 में किया गया संविधान सभा के कुल 389 सदस्य थे जिनमें प्रांतों से 292 देसी रियासतों से 93 तथा कमिश्नरी क्षेत्रों से चार सदस्य थे श्री शास्त्री ने बताया कि हमारा देश संपूर्ण संपन्न समाजवादी पंथ निरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य है इस अवसर पर अभिभाषक श्री शास्त्री द्वारा संविधान में निहित मौलिक अधिकार एवं मौलिक कर्तव्य के बारे में बताया गया साथ ही साथ महिलाओं से जुड़े कानूनों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई वही कार्यक्रम का संचालन कर रहे संजय भदोरिया ने बताया कि जो महत्व हमारे लिए रामचरितमानस कुरान गीता गुरु ग्रंथ साहब का है वही महत्व हम भारतवासियों के लिए भारतीय संविधान का है कार्यक्रम को विद्यालय के प्राचार्य धर्मेंद्र पटेरिया एवं वरिष्ठ शिक्षक प्रदीप पाठक ने भी संबोधित करते हुए संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला

COMMENTS