जिद्दी रिपोर्टर अपडेट... पिछोर से 23 किमी दूर ग्राम पारेश्वर में सोमवार शाम एक महिला ने तीन मासूम बच्चों के साथ आत्मदाह कर लिया। सभी की...
जिद्दी रिपोर्टर अपडेट...
पिछोर से 23 किमी दूर ग्राम पारेश्वर में सोमवार शाम एक महिला ने तीन मासूम बच्चों के साथ आत्मदाह कर लिया। सभी की हालत गंभीर है। घटना का कारण गृह क्लेश बताया जा रहा है। घटना के बाद पिछोर से सब इंस्पेक्टर संदीप पवार गांव पहुंचे, जब कोई साधन नहीं मिला तो अपने वाहन से झुलसे मासूमों को अपने साथ अस्पताल लेकर आए। घटना शाम 7 बजे की बताई जा रही है।
पारेश्वर ग्राम में रहने वाले दिनेश जाटव की पत्नी वर्षा जाटव ने 6 साल की बेटी सुखिया, 3 साल के बेटे राजा और 4 महीने के नवजात को आग के हवाले कर दिया और खुद को भी आग लगा ली। तीनों मासूम 95 प्रतिशत जल गए हैं। वर्षा खुद 45 प्रतिशत जली है। गंभीर अवस्था में पिछोर के अस्पताल से उन्हें रैफर किया गया है। महिला और बच्चों को लेकर परिजन सहित ग्रामीण पिछोर पहुंचे।
उन्होंने बताया कि जिस दौरान घटना घटी वर्षा के सास ससुर खेतों में काम कर रहे थे। वर्षा का पति दिनेश एक माह से लापता है। खुद वर्षा एक महीने से मायके में रह रही थी। एक दिन पहले ही ससुराल आई, लेकिन अचानक न जाने क्या हुआ कि उसने इतना बड़ा आत्मघाती कदम उठा लिया। पारेश्वर गांव पिछोर विधायक केपी सिंह के ग्रह ग्राम करारखेड़ा के पास है।
झगड़ा होता था, दीपावली से छोड़ गया घर
गांववालों के मुताबिक महिला का पति दीपावली से घर से लापता है। आए दिन होने वाले झगड़े के चलते उसके घर छोड़ने की बात कही जा रही है। पति के जाने के बाद महिला अपने मायके चली गई थी।

COMMENTS