जिद्दी रिपोर्टर अपडेट..... भोपाल। विवाह समारोह के बाद अपने मायके से विदा होकर ससुराल जा रही है दुल्हन रास्ते में चंबल नदी में कूद ग...
जिद्दी रिपोर्टर अपडेट.....
समारोह धूमधाम से हुआ और किसी भी प्रकार की तनाव की कोई स्थिति नहीं थी। परंतु शायद लड़की ने सब कुछ पहले से ही प्लान कर रखा था।
भोपाल। विवाह समारोह के बाद अपने मायके से विदा होकर ससुराल जा रही है दुल्हन रास्ते में चंबल नदी में कूद गई। उसने बड़ी ही चतुराई के साथ अपने पति और ससुराल के लोगों को चकमा दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। रेस्क्यू शुरू कर दिया गया था परंतु अनुभवी गोताखोरों का इंतजार किया जा रहा था।
राजस्थान की लड़की मध्यप्रदेश में विवाह हुआ था
बताया गया है कि लड़की राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के ग्राम अल्लापुर (बहरावण्डा) की रहने वाली है। मध्य प्रदेश के जिला श्योपुर के साडा का पाड़ा गांव निवासी एक युवक (माली समाज) से उसका विवाह हुआ था।
पाली पुल पर जीप रुकवाकर चम्बल नदी में छलांग लगा दी
बारातियों द्वारा आनंद प्रदर्शन, आशीर्वाद समारोह और विवाह संस्कार (सात फेरे) के बाद लड़की मायके से विदा हुई। मध्य प्रदेश के जिला श्योपुर में चंबल नदी पर स्थित पाली पुल पर सुबह करीब 8 बजे लड़की ने तबीयत खराब होने की बात की और उल्टी करने के लिए जीप को रुकवाया। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते हैं, दुल्हन ने पुल से नदी में छलांग लगा दी।
COMMENTS