जिद्दी रिपोर्टर अपडेट..... ज्योतिरादित्य सिंधिया राज्यसभा सांसद बनने के बाद भोपाल आए हैं। उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार कार्यक्रम में भाग ...
जिद्दी रिपोर्टर अपडेट.....
•सिंधिया ने कमलनाथ कार्यकाल को भ्रष्टों की सरकार बताया, कहा- मेरी जनता सही जवाब देगी
•यह भी कहा- न्याय के लिए युद्ध भी करना पड़े तो ज्योतिरादित्य सिंधिया पहली पंक्ति में खड़ा होगा
भोपाल. भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राजभवन में शपथ समारोह के बाद मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कांग्रेस का नाम लिए वगैर कहा- 24 सीटों में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में 15 महीने की भ्रष्टों की सरकार को मेरी जनता जवाब देगी। कहा- न्याय के रास्ते पर चलना हम सबका धर्म बनता है। अगर उसके लिए युद्ध भी करना हो तो उसके लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया पहली पंक्ति में हमेशा खड़ा रहेगा
सिंधिया ने आगे कहा- 'अब मैं देख रहा हूं कि पिछले दो महीने से बार-बार ये लोग लोगों के चरित्र को धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं तो मैं इन्हें कहना चाहता हूं कि टाइगर अभी जिंदा है। राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार भोपाल आए सिंधिया ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वह भोपाल के दो दिन के दौरे पर आए हैं।
कांग्रेस ने वादाखिलाफी की, शिवराज जनसेवा के रास्ते पर
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- देखिए हर चुनाव चुनौती है, पर मैं ये कहूंगा कि मध्य प्रदेश की जनता जागरूक है। जो 15 महीने की सरकार रही, यहां पर हर तरह का भ्रष्टाचार फैलाया गया है। लोगों के साथ वादाखिलाफी की गई। ये भाजपा की शिवराज सिंह की सरकार ने हमेशा जनता की सेवा का रास्ता अपनाया है। मुझे पूरा विश्वास है कि 24 की 24 सीटों में जनसेवकों की भाजपा का झंडा बुलंद होगा और पूरी तरह से इन 15 महीने की भ्रष्टों की सरकार को मेरी जनता जवाब देगी।
मंत्रिमंडल का विस्तार जनसेवकों का विस्तार है
सिंधिया ने कहा कि 15 महीने में हमारा अनुभव रहा है- ये मध्य प्रदेश के मंत्रिमंडल का विस्तार जनसेवकों का विस्तार है। यहां पर सिंहासन पकड़ने के लिए गलत तरीके अपनाए गए हैं। आज शिवराज सिंहजी के जनसेवकों की सेना का गठन हुआ है। एक ही निवेदन है सभी जनसेवक मंत्रियों से कि हमें अपने मध्य प्रदेश की आवाज को बुलंद करना है। हर एक वर्ग के लोगों के हितों के लिए काम करना है। एक प्रगतिकारक सरकार बने और विकासशील सरकार बने और मध्य प्रदेश का सीना देश के सामने चौड़ा हो।
![]() |
ज्योतिरादित्य सिंधिया राज्यसभा सांसद बनने के बाद भोपाल आए हैं। उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार कार्यक्रम में भाग लिया। कहा- ये शिवराज और जनसेवकों की सेना है। मध्य प्रदेश की आवाज को बुलंद करना होगा। |

COMMENTS