जिद्दी रिपोर्टर अपडेट..... •गंदगी भारत छोड़ो अभियान में 11 नगर निगमों की रैंकिंग में तीसरे नंबर पर रहा सागर नगर निगम मध्यप्रदेश ...
जिद्दी रिपोर्टर अपडेट.....
•गंदगी भारत छोड़ो अभियान में 11 नगर निगमों की रैंकिंग में तीसरे नंबर पर रहा सागर नगर निगम
मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री द्वारा गंदगी भारत छोड़ो अभियान के तहत अधिकारियों को दिए गए निर्देशों का सबसे अधिक असर उनके गृह जिला सागर नगर निमम के अधिकारियों पर दिखाई दिया। जिन्होंने उनके द्वारा किए गए निर्देशों का पालन करते हुए पूरी इंमानदारी और निष्ठा के साथ अभियान को सफल बनाने में निगम आयुक्त आरपी अहिरवार के कुशल नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन किया।
केंद्र एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा समस्त नगरीय निकायों में गंदगी भारत छोड़ो अभियान के तहत निकायों की रैंकिंग की गई थी जिसमें 5 लाख से अधिक जनसंख्या वाले नगर निगमों में इंदौर प्रथम नंबर पर आया है। इसी प्रकार 1 से 5 लाख जनसंख्या तक की नगर निगम की रैंकिंग में 11 नगरीय निकायों का चयन किया गया जिसमें सागर नगर निगम तीसरे स्थान पर आया है जबकि पहले स्थान पर देवास और दूसरे पर खंडवा रहा।
सागर नगर निगम के तीसरे स्थान आने पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने निगम आयुक्त आरपी अहिरवार के नेतृत्व में सागर नगर निगम द्वारा गंदगी भारत छोड़ो अभियान के तहत किए गए कार्यों की प्रशंसा की उन्होंने निगम आयुक्त आरपी अहिरवार एवं नगर निगम सागर की समस्त टीम को रैंकिंग में तीसरे स्थान पर लाकर सागर का नाम गौरवान्वित करने के लिए बधाई दी भूपेंद्र सिंह के नगरीय प्रशासन मंत्री बनने के बाद सागर नगर निगम द्वारा इस बड़ी सफलता के लिए उनके द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश भी कारगर साबित हुए नगर निगम आयुक्त आरपी अहिरवार को सागर संभाग कमिश्नर कलेक्टर दीपक सिंह ने नगर निगम कमिश्नर सहित पूरे निगम कार्यालय परिवार को बधाई दी है।
साथ ही अपेक्षा की है कि आगे आने वाले रैंकिंग में सागर निगम प्रथम स्थान पर आए ऐसी व्यवस्थाएं निश्चित की जावे
नगर निगम कमिश्नर ने बताया गंदगी भारत छोड़ो अभियान के तहत की गई रैंकिंग में सागर नगर निगम 471 नंबर लेकर तीसरे नंबर पर रहा अब निगम का प्रयास रहेगा कि अगले रैंकिंग अभियान में सागर प्रथम नंबर पर आए इसके लिए अभी से कार्य योजना तैयार की जा रही है और उस पर काम भी प्रारंभ किया जा रहा है।
इस उपलब्धि पर निगम आयुक्त अहिरवार ने बताया कि गंदगी मुक्त अभियान के तहत प्रदेश सरकार द्वारा जारी निकायों रैंकिंग सागर नगर निगम को प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है इस सफलता के लिए मैं सभी सागर वासियों को सहयोग करने के लिए धन्यवाद देता हूं। साथ ही नगर निगम की स्वास्थ्य अधिकारी से लेकर तमाम अमला अल सुबह से फील्ड में जुटा रहा इसमें निगम टीम के एक एक सदस्य की मेहनत का नतीजा है कि हम मध्यप्रदेश में बेहतर स्थिति में आ सके आगे हम नंबर 1 के लिए प्रयास करेंगे।
COMMENTS