$type=ticker

ट्विन सिटी में अवैध कालोनियों को होगा सर्वे, वैध करने के लिए सरकार को भेजी लिस्ट

SHARE:

जिद्दी रिपोर्टर अपडेट..... नगर निगम एरिया की अवैध कालोनियों में बसे लोगों के लिए अच्छी खबर है। इनको वैध करने की दिशा में एक कदम ...

जिद्दी रिपोर्टर अपडेट.....

नगर निगम एरिया की अवैध कालोनियों में बसे लोगों के लिए अच्छी खबर है। इनको वैध करने की दिशा में एक कदम बढ़ा है। यमुनानगर-जगाधरी की ऐसी सभी कालोनियों का सर्वे किया जाएगा। साथ ही संबंधित पार्षदों से भी रिपोर्ट ली जाएगी। इनको वैध किए जाने की योजना है। सर्वे के आधार पर लिस्ट सरकार को भेजी जाएगी। मेयर मदन चौहान के मुताबिक इस संदर्भ में सीएम मनोहर लाल से बात हुई है। उन्होंने ऐसी सभी कालोनियों की सूची मांगी है। सरकार का प्रयास है कि ऐसी सभी कालोनियों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। नगर निगम हाउस की बैठक में यह प्रस्ताव पास हो गया है। मेयर ने स्वयं इस प्रस्ताव में हाउस में रखा।

जिस पर सभी पार्षदों ने एकमत से सहमति जताई। 2018 के सर्वे में सामने आई थी 217 कालोनियां

नगर निगम की ओर से वर्ष-2018 में अवैध कालोनियों का सर्वे किया था। इस सर्वे के आधार पर 217 कालोनियों लिस्ट तैयार हुई। उसके बाद एक बार फिर सर्वे हुआ और 105 ऐसी कालोनियां सामने आई। इनमें से 69 कालोनियों की सूची सरकार को भेजी गई थी। ये कालोनियां दो वर्ष पहले नियमित हो चुकी हैं। बता दें कि यमुनानगर-जगाधरी में अवैध कालोनियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 20-25 वर्ष से बसी हैं

ऐसी कालोनियों की संख्या कम नहीं हैं जो 20-25 वर्ष से बसी हुई हैं। इनमें मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। सड़कें कच्ची पड़ी हैं। पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है। अधिकांश में पेयजल व स्ट्रीट लाइट भी नहीं है। थोड़ी सी बारिश होने पर गलियां जलमग्न हो जाती हैं। घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। कई कालानियों के हालात ज्यादा खराब हैं और वहां रह रहे लोग दूषित वातावरण में जीवन जीने पर मजबूर हैं। हालांकि इनमें मूलभूत सुविधाएं देने के लिए कई बार आवाज उठी, लेकिन स्थिति ज्यों कि त्यों है। दो वर्ष पहले ये कालोनियां हुई थी नियमित

दो वर्ष पहले सरकार ने कांबोज कालोनी, ऊषा कालोनी, बावा कालोनी, भागीरथ कालोनी, इंद्रापुरम, उप्पल माल के पीछे स्थित कालोनी, प्यारे जी मंदिर के सामने कालोनी, गोबिद फार्म कालोनी, ग्रीन विहार पार्ट-2, महादुर्गेश्वरी कालोनी, सैनी फार्म वार्ड, शिवपुरी जगाधरी, ग्रीन विहार, गढ़ी मुंडो टपरियां, जैन अवेन्यू, न्यू जैन नगर, बैंक कालोनी, राजीव गार्डन, त्यागी गार्डन, विशाल नगर, मोती बाग कालोनी, हनुमान कालोनी, मायापुरी, राजधानी कालोनी, शांति कालोनी, सुंदर नगर कालोनी, सुंदर विहार फेस-1, गधोली माजरी, कैलाश नगर, रूप नगर, शारदा कालोनी, जम्मू कालोनी, जोड़िया लाल डोरा के बाहर, शिव नगर, जवाहर नगर, नानक नगर, मंडेबर लाल डोरा के बाहर, आर्य नगर, अशोक विहार, बूटर विहार, मायापुरी, तेली माजरा, नील कंठ कालोनी, काली मंदिर एक्सटेंशन कालोनी, गांधी नगर, विशाल नगर, गीता कालोनी, प्रोफेसर कालोनी, रामेश्वर विहार, संजय विहार, गोल्डन पूरी, गधौली कालोनी, लाल विहार कालोनी, कामी माजरा लाल डोरे से बाहर वार्ड, पांसरा लाल डोरे से बाहर, शंभू कालोनी, ताजकपुर लाल डोरे से बाहर, तीर्थ नगर, दुर्गा विहार, पृथ्वी नगर, अंबेडकर नगर, कमल नगर, नंदा कालोनी, खड्डा कालोनी, शिवपुरी ब्लाक-2, अमरपुरी, प्रहलादपुरी, शिवपुरी ब्लाक-ए, शिवदयालपुरी, बूड़िया, भुरिया एवं भागवती कालोनी, रामनगर कांसापुर, राम नगर रेलवे वर्कशाप, सुंदर विहार कालोनी को नियमित किया था। इन कालोनियों में 22 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों की प्रक्रिया चल रही है। शहर की अवैध कालोनियों को नियमित करने की मांग सीएम मनोहर लाल के समक्ष रखी थी। उन्होंने ऐसी कालोनियों की लिस्ट मांगी है। जिस-जिस वार्ड में ऐसी कालोनियां हैं, वहां के पार्षदों से भी लिस्ट ली जा रही है। सभी कालोनियों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। पहले नियमित हो चुकी कालोनियों में जल्दी विकास कार्य शुरू करवाए जाएंगे।

COMMENTS

Name

ashoknagar,1,Badarwas,3,Bairad,3,bamorkala,3,Bhaunti,1,bhopal,38,Bollywood,5,Dinara,1,Gwalior,1,India,1,indore,2,Internation,8,International,3,karera,4,Khaniyadhana,3,kolaras,4,Mumbai,2,narwar,1,national,44,New Delhi,19,pichhore,41,Pohari,1,Shivpuri,217,Weather alert,1,अजयगढ़,1,अनूपपुर,1,अमोलपठा,31,अमोला,2,अयोध्या,1,अशोक नगर,1,अशोकनगर,2,असम,1,आगरा,3,आंध्र प्रदेश,1,आमोलपठा,97,इटारसी,1,इंदौर,95,इंदौर huu,1,इन्दौर,4,ईरान,1,उज्जैन,6,उत्तरप्रदेश,12,उत्तराखंड,1,उनाव,4,ओडिशा,1,ओडिसा,1,कटनी,1,करैरा,15,कश्मीर,1,कानपुर,3,केरल,3,कोलकाता,3,कोलारस,3,खंडवा,1,खनियाधाना,63,खनियांधानां,11,खरगौन,1,खेल,3,खोड़,1,गंजबासौदा,1,गड़वा,6,गढ़वा,1,गुजरात,2,गुना,12,गोरखपुर,1,ग्वालियर,106,चित्रकूट,1,छतरपुर,11,छत्तीसगढ़,2,छिंदवाड़ा,3,छिन्दवाडा,1,जबलपुर,15,जयपुर,6,जोधपुर,1,झाबुआ,2,झारखंड,1,झारखण्ड,2,झांसी,1,टीकमगढ़,3,डबरा,7,दतिया,13,दमोह,1,दिनारा,3,दिल्ली,20,देवरी,42,देवास,2,धार,5,नई दिल्ली,138,नरवर,1,नरसिंहपुर,2,नालंदा,1,निवाड़ी,1,नौकरी,1,पंजाब,1,पटना,4,पन्ना,2,पिछोर,343,पोहरी,19,बड़वानी,1,बदरवास,3,बांका,1,बामौरकला,1,बामौरकलां,44,बालाघाट,1,बिहार,2,बुरहानपुर,2,बैराड़,1,भरतपुर,1,भिंड,8,भितरवार,1,भीलवाड़ा,2,भोंती,1,भोपल,2,भोपाल,558,भौती,3,म.प्र.,1,मगरौनी,1,मंडला,2,मंडीदीप,1,मथुरा,1,मंदसौर,3,मध्यप्रदेश,2,मप्र,3,महाराष्ट्र,3,महोबा,2,मुंबई,24,मुम्बई,6,मुरैना,9,मैनपुरी,1,रतलाम,1,रन्नौद,1,रांची,1,राजगढ़,1,रायपुर,1,राष्ट्रीय,6,रीवा,18,लखनऊ,5,लुधियाना,1,लेख,2,विदिशा,1,वैशाली,1,शाजापुर,1,शिवपुरी,252,श्योपुर,3,सतना,4,सरकारी नौकरी,1,सागर,11,सांची,1,सिक्किम,1,सिरसौद,1,सिर्सौद,2,सीधी,1,सेमरी,1,सेवढा,1,स्वास्थ,1,हरिद्वार,1,हरियाणा,2,हाथरस,1,हिम्मतपुर,1,हैदराबाद,1,होशंगाबाद,1,
ltr
item
Ziddi reporter: ट्विन सिटी में अवैध कालोनियों को होगा सर्वे, वैध करने के लिए सरकार को भेजी लिस्ट
ट्विन सिटी में अवैध कालोनियों को होगा सर्वे, वैध करने के लिए सरकार को भेजी लिस्ट
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjQjvjaa1syOtOPoVnCx6H2xtCONk0vqJsiAmEaiqNjwATvtXVYrqdn5M5UXZG59Rerb-oV7vFaWT6suqnJjY-NjKEyytDvqmSDkzU5NsxK1mkCL82-0ljFFxz4nOKPEhNdtq2C2kQqWwo/s1600/1604643365299482-0.png
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjQjvjaa1syOtOPoVnCx6H2xtCONk0vqJsiAmEaiqNjwATvtXVYrqdn5M5UXZG59Rerb-oV7vFaWT6suqnJjY-NjKEyytDvqmSDkzU5NsxK1mkCL82-0ljFFxz4nOKPEhNdtq2C2kQqWwo/s72-c/1604643365299482-0.png
Ziddi reporter
https://www.ziddireporter.com/2020/11/blog-post_74.html
https://www.ziddireporter.com/
https://www.ziddireporter.com/
https://www.ziddireporter.com/2020/11/blog-post_74.html
true
2725148288398735597
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy