जिद्दी रिपोर्टर अपडेट.... भोपाल| लोकसभा में नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने के बाद भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर चौतरफा घिर गई है|...
जिद्दी रिपोर्टर अपडेट....
भोपाल| लोकसभा में नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने के बाद भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर चौतरफा घिर गई है| संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने साध्वी प्रज्ञा को रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति से निकाल दिया है| वहीं विरोधी दल के नेता भाजपा पर हमलावर हो गए हैं| साध्वी के बयान से भाजपा की किरकिरी हो रही है, जिसके चलते पार्टी इस बार काफी सख्त है| साध्वी प्रज्ञा पर भाजपा बड़ा एक्शन ले सकती है| मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें पार्टी से निष्कासित भी किया जा सकता है| इसके साथ ही सत्र के दौरान होने वाले बीजेपी संसदीय दल की बैठकों में भी साध्वी प्रज्ञा को नहीं आने का आदेश दिया गया है|
बुधवार को लोकसभा में एसपीजी बिल पर चर्चा के दौरान साध्वी प्रज्ञा ने नाथूराम गोडसे को देशभक्त बता दिया| इस पर हंगामा मचने के बाद स्पीकर ओम बिरला को इसे सदन की कार्यवाही से निकालना पड़ा| वहीं गुरूवार को भी सदन में साध्वी प्रज्ञा के बयान पर जमकर हंगामा हो रहा है| सूत्रों के हवाले से खबर हैं कि साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ पार्टी की अनुशासन समिति बड़ी कार्यवाही करेगी| उन्हें पार्टी से निष्कासित भी किया जा सकता है|
बीजेपी के कार्यवाहक अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि संसद में कल का उनका बयान निंदनीय है. बीजेपी कभी भी इस तरह के बयान या विचारधारा का समर्थन नहीं करती है| चौतरफा घिरी प्रज्ञा ठाकुर नाथूराम गोडसे को पहले भी देशभक्त बता चुकी हैं| जिसके बाद काफी बवाल भी हुआ| प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान पर पीएम मोदी ने भी नाराजगी जताई थी| इसके बाद उन्हें नोटिस भी दिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई| लेकिन इस बार उन्होंने बयान सदन के अंदर दिया है| जिसके चलते पार्टी का रुख भी बेहद सख्त है, पार्टी बड़ी कार्रवाई कर सकती है| उन्हें रक्षा समिति से बाहर कर दिया गया है| इस समिति में प्रज्ञा को शामिल करने पर भी बवाल हुआ था, लेकिन पार्टी इस पर बचाव करती रही, इस बीच संसद में उनके बयान के बाद अब पार्टी ने भी साध्वी प्रज्ञा से किनारा कर लिया है|

COMMENTS