जिद्दी रिपोर्टर अपडेट.... *लाला परिहार आमोलपठा* आमोलपठा (शिवपुरी):- जिला कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी के मार्गदर्शन में करैरा में आ...
जिद्दी रिपोर्टर अपडेट....
*लाला परिहार आमोलपठा*
आमोलपठा (शिवपुरी):- जिला कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी के मार्गदर्शन में करैरा में आज 500 किसानों को 1 हजार बेग यूरिया के वितरित कराए गए। एसडीएम अरविन्द वाजपेयी, तहसीलदार जी एस वैरवा ने कृषि मंडी में दो काऊंटर लगवाकर प्रति किसान ऋण पुस्तिका, आधार कार्ड के आधार पर दो बेग की पर्चियां जारी करवाई। जिन्हें खाद गोदाम से वितरित कराए गए। खाद वितरण स्थानीय प्रशासन व पुलिस प्रशासन के सहयोग से शांति पूर्ण ढंग से वितरित किया गया। उप संचालक कृषि द्वारा बताया गया कि 1222 बेग फर्म सीताराम गेंडा करैरा, 400 बेग रघुवीर दिनारा तथा 400 बेग रामदास दिनारा की फर्म पर भी उपलब्ध है। जो किसान यहां से भी नगद लेना चाहें उक्त स्थानो से भी ले सकते है। कल दिनांक 12 दिसम्बर को भी कृषि मंडी करैरा से यूरिया खाद हेतु प्रति किसान दो बेग की पर्ची ऋण पुस्तिका व आधार कार्ड देखकर जारी की जाएंगी। जिले से और भी खाद मिलने वाला है, जिनका वितरण भी शीघ्र किया जाएगा।

COMMENTS