जिद्दी रिपोर्टर अपडेट..... अतुल जैन •पुलिस जांच में जुटी मामला संदिग्ध •एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से ग...
जिद्दी रिपोर्टर अपडेट.....
अतुल जैन
•पुलिस जांच में जुटी मामला संदिग्ध
     
•एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से गांव में गम का माहौल
खनियाधाना
खनियाधाना थाना क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुरा ग्राम पंचायत अछरौनी में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है। खनियाधाना पुलिस ने मौके पर जाकर शवो का पंच नामा बनाकर पी एम हाऊस भेज दिया एवं मर्ग कायम कर मामला संज्ञान में ले लिया है।
मामला शनिवार की रात का है
मृतकों के परिजन सुबह जागे तो पता चला कि मृतका कृष्णा 28 पत्नि वृन्दावन पाल एवं छोटा लड़का कल्ला 3 पुत्र वृन्दावन पाल की लाश कमरे मे पड़ी मिली तब परिजनों ने खेत पर जाकर वृन्दावन को खबर देनी चाही किन्तु वृन्दावन वहाँ नही मिला तो उसकी तलाश की किन्तु वहाँ नही मिला तब कुए पर जाकर देखा तो कुए की पार पर मृतक वृन्दावन की चप्पल,मोबाइल, कंबल रखे मिले तब कुए में देखा तो पानी के बुलबुले आ रहे थे। तब कुए में तलाशी की गई तो मृतक वृंदावन 32 के साथ उसका बड़ा लड़का यशपाल 8 पुत्र वृंदावन भी कुए में मिला दोनों के पैर आपस मे गमछा से बंधे हुए थे।
फॉरेन्सिक टीम ने पी एम हाउस पर पहुँच कर बारीकी से जांच की तो पाया कि मृतिका कृष्णा के गले मे निशान पाए गए एवं छोटे लड़के कल्ला के गले पर निशान पाए गए एवं दोनों में जहर खाए के लक्षण दिख रहे थे। एवं मृतक वृंदावन के साथ मरे यशपाल के मुंह से भी झाग निकल रहा था इससे प्रतीत होता है कि उसमें भी जहर के लक्षण दिखे। एवं मृतक के मुंह पर भी चोट के निशान दिख रहे थे।
इनका कहना है
फिलहाल मर्ग कायम कर लिया है मामले की जांच की जा रही है पी एम रिपोर्ट आने पर मौत का खुलासा होगा।
सुधीर सिंह कुशवाह थाना प्रभारी खनियाधाना

COMMENTS