जिद्दी रिपोर्टर अपडेट.... •श्रीमदभागवतकथा के छठवे दिन श्रीकृष्ण लीलाओं से कराया परिचित •सीतापाठा शिवरात्री महोत्सव में शिवभक्तों का उमड...
जिद्दी रिपोर्टर अपडेट....
•श्रीमदभागवतकथा के छठवे दिन श्रीकृष्ण लीलाओं से कराया परिचित
•सीतापाठा शिवरात्री महोत्सव में शिवभक्तों का उमडा सैलाव
•क्षेत्रीय विधायक केपीसिंह ने लिया आशीर्वाद
शिवपुरी । शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग अंतर्गत खनियाधाना नगर के सीतापाठा प्रांगण में चल रहे महाशिवरात्री महोत्सव के दौरान आज शिवरात्री महापर्व पर भगवान शिव की महिमा से ओतप्रोत ज्ञानचर्चा श्रीमदभागवतकथा के दौरान ब्यापीठ से भागवतभूषण पं. रमाकान्त जी ब्यास ने की। श्री कृष्ण भगवान की लीलाओं का चरित्र चित्रण करते हुये महाराजश्री ने भगवान के विभिन्न विधाओं से श्रद्धालुओं को परिचित कराया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री केपीसिंह कक्काजू कथा मंच पर पहंुचे और उन्होंने महाराजश्री का माल्यार्पण का स्वागत किया तथा उनसे आशीर्वाद ग्रहण किया। काफी देर रूककर विधायक केपीसिंह ने भगवान की लीलाओं की कथा श्रवण की। हजारों श्रद्धालुओं से खचाखच भरे कथापाण्डाल में श्रद्धालुओं को कथा श्रवण कराते हुये महाराज श्री ने कहा कि वृन्दावन की धेनु, वेणु और रंणु का बडा महत्व है। उन्हेांने वृज की तीनों महत्वपूर्ण चीजों की विशेषतायें बताते हुये भगवान श्रीकृष्ण कथा से आनंदित किया। वहीं उन्हेांने कहा कि सच्ची पूजा मन वचन और कर्म से की जाती है। जो पूजा सच्चे मन , वचन और सत्कर्म के माध्यम से सम्पन्न होती है वही सही पूजा कही जा सकती है। उन्होंने ईश्वरीय शक्ति और माधुर्य शक्ति की विशेषताओं से श्रोताओं का अवगत कराया। कथा के दौरान श्री ब्यास ने कहा कि जब तक जीव के अंदर अहं और ममता शेष है तब तक कोई ईश्वर को बांध नहीं सकता। उन्होंने कहा भगवान तो भाव अैोर प्रेम के भूखे होते हैं उन्हें अहं से नहीं अपितु प्रेम से बांधा जा सकता है। उन्होंने मां यशोदा द्वारा भगवान श्रीकृष्ण को ओखल से बांधने की कथा श्रवण कराई। कार्यक्रम के दौरान ज्ञानोपदेश देते हुये कहा कि यदि किसी व्यक्ति के पास सुन्दर रूप , अपार धन सम्पदा और उच्च पद हो और उसके पास बिवेक नहीं है तो वह अनर्थ किये बगैर नहीं रह सकता। कथा के मध्य सुमधुर भजन .. मेरे वृज की मांटी चंदन है..... को वृन्दावन की महिमा का वखान करते हुये महाराज श्री ने श्रद्धालुओं को आनंदित किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम आयोजक नगर परिषद के सीएमओ विनय कुमार भटट के साथ शिवपुरी से जिला ब्यूरो चीफ पत्रकार अभय कोचेटा, आयोजक मंडल के संजय शर्मा संजू, के अलावा बडी संख्या में व्यवस्थापकगण, कार्यकर्तागण, कर्मचारीगण, और श्रद्धालु श्रोतागण कथापाण्डाल में उपस्थित थे।
विधायक केपीसिंह ने लिया आशीर्वाद
खनियाधाना में सीतापाठा पर चल रहे विशाल महा शिवरात्री महोत्सव का आयोजन क्षेत्रीय विधायक केपीसिंह कक्काजू के निर्देशन में नगर परिषद के तत्वाधान में सम्पन्न कराया जा रहा है। आज कथा के छठवे दिन क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री केपीसिंह कक्काजू कथा मंच पर उपस्थित हुये और उन्हेांने महाराजश्री का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुये आशीर्वाद प्राप्त किया। बहुत देर तक रूककर कथा श्रवण की।
शिवरात्री महोत्सव पर शिव के मंदिर में अपार भीड
अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की कर्मस्थली सीतापाठा स्थान पर प्राचीन शिव मंदिर पर आज महाशिवरात्री के पावन पर्व पर शिव भक्तों की अपार भीड देखने को मिली। इस मौके पर भगवान शिव के मंदिर पर भक्तों का तांता लगा रहा। लोगों ने मेले के साथ श्रीमदभागवत कथा का आनंद लेते हुये भगवान भोलेनाथ के दर्शनलाल प्राप्त किये । आज एतिहासिक स्थल सीतापाठा पर भारी भीड देखी गई। दूर दराज से लोग सीतापाठा स्थल पर उत्सव मनाने के लिये एकत्रित हुये।
पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की दिखी कमी
सीतापाठा स्थल पर क्षेत्रीय विधायक केपीसिंह के निर्देशन में नगर परिषद खनियाधाना के संयोजन में आयोजित महाशिवरात्री महोत्सव के दौरान आज शिवरात्री के पावन पर्व पर भारी भीड देखी गई। लेकिन यहां पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता सामने आईं। कहीं भी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के रूप में पुलिस गार्ड सुरक्षा तैनात नहीं दिखी। इतने भव्य आयोजन में भारी पब्लिक के बीच पुलिस सुरक्षा तैनात ना होना पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर एक प्रश्न चिन्ह के रूप में दिखाई दिया।

COMMENTS