शिवपुरी। जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले अमोला पुल के नीचे सुबह एक अज्ञात युवती की लाश मिली है। लाश एक से दो दिन पुरानी बताई ज...
शिवपुरी। जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले अमोला पुल के नीचे सुबह एक अज्ञात युवती की लाश मिली है। लाश एक से दो दिन पुरानी बताई जा रही है। मृतका के शरीर पर चोटों के निशान हैं। जिसके चलते माना जा रहा है कि महिला की हत्या कर उसे पुल के पानी मे फेंका है। मृतिका के शरीर पर पीले कलर का कुर्ता, काले कलर का जीन्स, हुलिया रंग साँवला, चेहरा गोल ऊंचाई करीब 5 फुट 2 इंच है। पुलिस महिला की शिनाख्त में जुटी दिखाई दे रही है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
इनका कहना है
घटनास्थल का निरीक्षण कर भौतिक साक्ष्य एकत्रित किए गए। युवती पर एक से अधिक बार चाकू मारे गए हैं। जिसके बाद युवती के शव को अज्ञात आरोपियों ने पुल के नीचे फेंक दिया है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है।
डॉ. एचएस बरहादिया
एफएसएल प्रभारी
COMMENTS