शिवपुरी। शिवपुरी के फिजिकल थाना क्षेत्र के करौंदी कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने अपने ससुर, जेठ और सास पर प्रताडऩा के आरोप लगाए है। महिला ...
शिवपुरी। शिवपुरी के फिजिकल थाना क्षेत्र के करौंदी कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने अपने ससुर, जेठ और सास पर प्रताडऩा के आरोप लगाए है। महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एक शिकायती आवेदन सौंपा है। महिला ने जेठ पर दुष्कर्म करने और कराने की धमकी देने के भी आरोप लगाए हैं।
करौंदी निवासी पीडि़त महिला ने पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल से मदद की गुहार लगाई है। पीडि़ता का कहना है कि उसका ससुर, जेठ और सास प्रताडि़त करते हैं। आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती है। वहीं महिला ने अपने जेठ पर आरोप लगाते हुए कहा कि जेठ पर वह पूर्व में भी 354 (छेड़छाड़ ) का केस दर्ज करा चुकी है। यह कोर्ट में विचाराधीन है। जिसके बाद जेठ राजीनामे का दवाब बनाने के लिए ऐसा कर रहा है।
रेप करने की धमकी दे रहा जेठ
पीडि़ता ने बताया कि बीते रोज जब वह अपने घर पर बर्तन साफ कर रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाली लड़की उसके घर पर थी और महिला का मोबाईल बज रहा था तो उस पर लड़की डांस कर रही थी। तभी जेठ आया और लड़की को भगा दिया। वह मुझे गाली देने लगा और कहा कि अगर तू नहीं मानी तो दुष्कर्म करूंगा और दूसरों से भी करवाऊंगा। महिला ने बताया कि पहले भी वह जेठ पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करा चुकी है। मामला कोर्ट में है जिसका राजीनामा करने के लिए लगातार दबाव बना रहा है। जिसकी शिकायत फिर से पुलिस में कराई थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिए वह पुलिस अधीक्षक के पास मदद की गुहार लगाने पहुंची है।
COMMENTS