जिद्दी रिपोर्टर अपडेट..... 👉भारत मे शायद पिछोर की ऐसा क्षेत्र होगा जहां सर्वाधिक किसी न किसी महापुरुष की प्रतिमा कुछ ही दिनों क...
जिद्दी रिपोर्टर अपडेट.....
👉भारत मे शायद पिछोर की ऐसा क्षेत्र होगा जहां सर्वाधिक किसी न किसी महापुरुष की प्रतिमा कुछ ही दिनों के अंतराल में रातों रात प्रकट हो जाती है।बीती रात पिछोर के ग्राम बदरवास में डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की मूर्ति प्रकट हो गयी। में"लगा दी गयी" शब्द का प्रयोग इसलिये नही कर रहा कि यदि अज्ञात तत्वों द्वारा अनवरत प्रतिमाएं लगाई जा रही होती तो क्या भला पुलिस या प्रशाशन की नजरों से कोई छुप सकता था...? क्या पुलिस उन्हें ढूंढ नही पाती..?? नही,हमे पुलिस की कार्यप्रणाली पर कतई संदेह नही है। अवश्य पिछोर क्षेत्र में कोई कृपा बरस रही है जो कोई न कोई महापुरुष "प्रतिमा"के रूप में रातों रात प्रकट हो जाते है। शायद कलयुग में कलगी अवतार पिछोर की देवभूमि पर ही प्रतिमाओं के रूप में अवतरित हो रहे है। इससे पूर्व भी रानी अवन्ति बाई,डॉ.अम्बेडकर जीसहित अन्य महापुरुषों की देव प्रतिमाएं प्रकट हो चुकी है और क्रम जारी भी है..!सम्भव है कि नवदुर्गे में भी कही मातारानी प्रकट हो जाये..!!
"देव भूमि पिछोर के दर्शनों हेतु शीघ्रता कीजिये,वहाँ साक्षात कृपा बरस रही है..!"
जय हो,जय हो...!!
COMMENTS